छत्तीसगढ़
विश्व प्रसिद्ध फागुन मेले में भोले भाले आदिवासियों को ठगने की कोशिश की जा रही है दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. एएसपी ने कहा कि शिकायत मिलती है, तो जांच के लिए एक विशेष एसआईटी गठित की जाएगी, जो इस मामले की जांच करेगी. पुलिस ने दावा किया कि अगर नकली नोट के स्रोत का पता चलता है, तो संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. एएसपी आर के वर्मा ने कहा कि जिले के सभी दुकानदारों को सतर्क रहने और जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. नकली नोटों के बाजार में आने से न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचती है, बल्कि बाजार में नकली नोटों के चलने से दुकानदारों को भी नुकसान होता है.दंतेवाड़ा पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि दुकान पर पैसे लेते वक्त दुकानदार अतिरिक्त सावधानी बरतें. बिना नोट की जांच किए नहीं लें. इसके साथ ही कोई भी संदिग्ध शख्स अगर किसी को नजर आए, तुरंत नजदीकी थाने में जानकारी दें, ताकि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके. इस मामले में होने वाली सभी आगे की कार्रवाईयों को लेकर समय-समय पर जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी, ताकि नागरिकों को सही और सटीक जानकारी मिलती रहे. पुलिस ने कहा कि हम हर छोटी बड़ी इनपुट को गंभीरता से ले रहे हैं.
दंतेवाड़ा पुलिस ने दुकानदारों को किया अलर्ट, फागुन मेले में 500 के नकली नोट पहुंचने की खबर
Friday, February 13, 2026
Edit
विश्व प्रसिद्ध फागुन मेले में भोले भाले आदिवासियों को ठगने की कोशिश की जा रही है दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. एएसपी ने कहा कि शिकायत मिलती है, तो जांच के लिए एक विशेष एसआईटी गठित की जाएगी, जो इस मामले की जांच करेगी. पुलिस ने दावा किया कि अगर नकली नोट के स्रोत का पता चलता है, तो संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. एएसपी आर के वर्मा ने कहा कि जिले के सभी दुकानदारों को सतर्क रहने और जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. नकली नोटों के बाजार में आने से न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचती है, बल्कि बाजार में नकली नोटों के चलने से दुकानदारों को भी नुकसान होता है.दंतेवाड़ा पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि दुकान पर पैसे लेते वक्त दुकानदार अतिरिक्त सावधानी बरतें. बिना नोट की जांच किए नहीं लें. इसके साथ ही कोई भी संदिग्ध शख्स अगर किसी को नजर आए, तुरंत नजदीकी थाने में जानकारी दें, ताकि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके. इस मामले में होने वाली सभी आगे की कार्रवाईयों को लेकर समय-समय पर जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी, ताकि नागरिकों को सही और सटीक जानकारी मिलती रहे. पुलिस ने कहा कि हम हर छोटी बड़ी इनपुट को गंभीरता से ले रहे हैं.
Previous article
Next article