छत्तीसगढ़ में अब पाइपलाइन से मिलेगी सस्ती गैस, शहरी गैस वितरण नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में अब पाइपलाइन से मिलेगी सस्ती गैस, शहरी गैस वितरण नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी

 


छत्तीसगढ़ में अहम नीतिगत फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विकास, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक से लिए गए फैसलों का असर सीधे आम जनता पर पड़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री परिषद ने छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026 को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में स्वच्छ एवं सस्ती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और आम उपभोक्ताओं को एलपीजी की तुलना में किफायती विकल्प मिलेगा। साथ ही इस नीति से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की त्वरित और सुगम आपूर्ति का विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी। साथ ही इस नीति से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की त्वरित और सुगम आपूर्ति का विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी. इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, ईंधन उपयोग में विविधता आएगी और राज्य में पाइपलाइन अधोसंरचना के विकास के साथ बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. राज्य सरकार का यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा, दोनों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, ईंधन उपयोग में विविधता आएगी और राज्य में पाइपलाइन अधोसंरचना के विकास के साथ बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार का यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा, दोनों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads