छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

 


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से भाजपा ने विकासशील बनाया। भाजपा की सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास कर अग्रणी राज्यों की बराबरी पर स्थापित किया। लेकिन कांग्रेस ने चार साल में बेड़ा गर्ग कर दिया।

 छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए अरुण साव ने कहा कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुराक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं।  महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को दी गई सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को भरपूर दिया पर कांग्रेस सब खा गई।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई दी। एक नई पहचान दी। छत्तीसगढ़ को भय और भूख से मुक्त किया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में जन आक्रोश का ज्वालामुखी फूटने वाला है। जनता के साथ संघर्ष करने के लिए भाजपा संकल्पित है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आव्हान किया कि डबल इंजिन की सरकार लाना है। छत्तीसगढ़ का विकास और जनता की खुशहाली तभी संभव है, जब केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार हो। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार बहुत जरूरी है। जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads