खेल/सेहत
रांची की सड़कों पर लाखों की बाइक चलाते दिखे 'माही
Wednesday, February 8, 2023
Edit
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम जगजाहिर है। क्रिकेट के अलावा उन्हें बाइकों से काफी लगाव है। तभी तो जहां भी उन्हें कोई अलग बाइक दिखती है तो वो उसकी सवारी करने से अपने आप को नहीं रोक पाते। 2015 जब धोनी ताजनगरी में पैराट्रूपर की ट्रेनिंग लेने आए थे तो बालूूगंज निवासी फिराेज की बाइक पर माही फिदा हो गए थे। इस बाइक की सवारी करने से वो अपने आप को रोक नहीं पाए थे। सदर बाजार में धोनी बाइक से घूमे थे। भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सफलतम कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही जितना क्रिकेट से प्यार करते हैं उतनी ही मोहब्बत उन्हें अपने बाइक से भी है, उनके बाइक वाले इश्क से तो पूरी दुनिया वाकिफ है और उन्हें जब भी मौक मिलता है वो बाइक चलाने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं है। हाल ही में वो बाइक रांची की सड़कों पर TVS Apache RR310 की सवारी करते हुए मीडिया के कैमरे में कैद हुए हैं। मालूम हो कि धोनी अपने होमटाउन रांची में बाइक से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे। धोनी का जो वीडियो इस वक्त सोशल मीाडिया पर वायरल हो रहा है,उसमें वो बाइक स्टार्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बड़ा सा बैग है और उन्होंने हेलमेट पहन रखा है। धोनी को देखते ही वहां पर भीड़ एकत्रित हो जाती है और धोनी सबका अभिवादन भी करते हैं और फिर बाइक स्टार्ट करके चलते बनते हैं।
Previous article
Next article
