छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक- बढ़ने लगी ठिठुरन, अगले 48 घंटे में तापमान में होगी बड़ी गिरावट - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक- बढ़ने लगी ठिठुरन, अगले 48 घंटे में तापमान में होगी बड़ी गिरावट


छत्तीसगढ़ में आज से मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। राज्य में मोंथा तूफान का असर खत्म होने के बाद ठंड का दौर शुरु हो गया है। छत्तीसगढ़ में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रात की ठिठुरन बढ़ने लगी है। कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से राज्य का मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो दिन का तापमान अभी भी सामान्य बना हुआ है। दुर्ग, माना और राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8°C दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास बना हुआ है। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.9°C रिकॉर्ड किया गया है, जो यह दर्शाता है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने तेजी से दस्तक दे दी है। रात के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।

छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में अंतर अब स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अब धीरे-धीरे गर्म जैकेट, स्वेटर और अन्य ऊनी कपड़े निकालने की तैयारी कर लें। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

कुछ इलाकों में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। मौसम शुष्क रहेगा वहीं तापमान में गिरावट के कारण ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी ठंडक बढे़गी। हालांकि विभाग ने कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है लेकिन किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग ने कहा कि राज्य में चक्रवात मोंथा का प्रभाव खत्म हो गया है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिस कारण से प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ठंडी हवाएं दिखाएंगी असर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

रात में बढ़ेगी ठंड

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान रात का न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 4 नवंबर से प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। शुष्क मौसम का जिसका मतलब है कि दिनभर धूप खिली रहेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads