शासकीयकरण के लिए पंचायत सचिव दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे धरना प्रदर्शन - CGKIRAN

शासकीयकरण के लिए पंचायत सचिव दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे धरना प्रदर्शन

 


छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर जनपद पंचायत आरंग के ब्लॉक इकाई आरंग के सचिव संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के 24 वें दिन हड़ताल स्थल पर श्रीरामचरित मानस गायन कर श्री विष्णुदेव सरकार को मोदी की गारंटी पूरा कर पंचायत सचिवों का शासकीय करण करने सद्बुद्धि देने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना किया गया। ज्ञात हो कि सचिव संघ के एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परीक्षा अवधि समाप्ति बाद शासकीयकरण करने 2023 के विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा मोदी की गारंटी में शामिल कर वादा किया है.... इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री द्वारा मोदी की गारंटी अंतर्गत सचिव के शासकीयकरण करने के लिए 16 जुलाई 2024 को कमेटी बनाया गया जिसका रिपोर्ट 30 दिन के भीतर सौंपने का निर्देश माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया था। जिसमें आज तक कोई निर्णय नहीं होने से सचिव संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे है एवं इसी कड़ी में आंदोलन को उग्र करते हुए पंचायत सचिवों द्वारा दिल्ली कूच कर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

     श्री रामचरितमानस गायन कार्यक्रम में सचिव संघ के अध्यक्ष हरमोहन बांधे, जोहत राम धीवर,  दिलीप कुमार साहू,दाऊलाल  धीवर , मेहतरु राम धीवर, शिवकुमार साहू,कुलेश्वर देवदास ,लोकनाथ साहू,यशवंत कन्नौजे, गंगा प्रसाद साहू, भुवन ठाकुर,कौशल साहू,सुनीत मिरी ,पुष्पा गोस्वामी, गायत्री शर्मा, पुनेश्वरी साहू, गोवर्धन साहू, ईश्वरी देशलहरे, सुषमा नागरची, लोकेश्वरी बांधे, सहित समस्त सचिव उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads