साय मंत्रिमंडल में 2-3 मंत्री बनाने की चर्चा,मंत्रियों के नाम फाइनल - CGKIRAN

साय मंत्रिमंडल में 2-3 मंत्री बनाने की चर्चा,मंत्रियों के नाम फाइनल


छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है। दो से तीन नये मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिये गये हैं। केवल घोषणा होना बाकी है। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है. माना जा रहा है कि 10 या 11 अप्रैल को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. 2 से 3 मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों की मानें तो गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा या फिर बस्तर से किसी विधायक का नाम कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित था. इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नौ अप्रैल को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठक लेंगे।  भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नौ प्रैल को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठक लेंगे। दोनों पदाधिकारी भाजपा और निगम-मंडल, आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। 

चर्चा है कि इन मैराथन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है। नये मंत्रियों के नामों का ऐलान कभी भी हो सकता है। दो से तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नाम फाइनल कर लिये गये हैं। केवल घोषणा होनी बाकी है। लोकसभा चुनाव, उप चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, मंडल, आयोग के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की वजह से ये घोषणा अब तक टलती रही है। 

 हरियाणा की तर्ज पर हो सकता है साय कैबिनेट का विस्तार

हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आ रहे हैं। जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

ये हैं संभावित नाम

बिलासपुर संभाग से अमर अग्रवाल

रायपुर संभाग से राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और अजय चंद्राकर

दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव

वर्तमान साय कैबिनेट 

विष्णुदेव साय-मुख्यमंत्री

अरुण साव-उप मुख्यमंत्री

विजय शर्मा-उप मुख्यमंत्री

ओपी चौधरी-वित्त मंत्री

मंत्री केदार कश्यप-वन मंत्री

दयाल दास बघेल-खाद्य मंत्री

टंकराम वर्मा-खेल मंत्री

लखनलाल देवांगन-उद्योग मंत्री

श्याम बिहारी जायसवाल-स्वास्थ्य मंत्री 

रामविचार नेताम-आदिम जाति कल्याण मंत्री

लक्ष्मी राजवाड़े- महिला बाल विकास मंत्री

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads