छत्तीसगढ़ में नहीं गली केजरीवाल की दाल.. - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में नहीं गली केजरीवाल की दाल..


छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके है। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरे मोर्चे को पूरी तरह से नकार दिया है. भाजपा और कांग्रेस के समक्ष क्षेत्रीय दलों की दाल नहीं गली.  बात करें परिणामों की तो 3 राज्यों छग, एमपी और राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। वही तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। मिजोरम में भी मतगणना पूरी कर ली गई जहाँ जेपीएम को बहुमत हासिल हुआ है। इस तरह भाजपा ने प्रमुख राज्यों को हथियाने में कामयाबी पाई है। वही कांग्रेस के हाथ से भी हिंदी पट्टी के दो राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सत्ता गंवानी पड़ी। बात छत्तीसगढ़ की ही करें तो यह कांग्रेस को करारा झटका लगा है जिससे उनके नेता उबर नहीं पा रहे है। कांग्रेस के नेताओं को भी ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। यहाँ पार्टी ने चुनाव के पहले और चुनाव के दौरान 75 पार का नारा बुलंद किया था तो इस दावे के उलट उनकी सीट आधी ही रह गई। पिछली बार उन्हें 68 सीटें हसिल हुई थी जो कि इस बार महज 35 सीटों पर सिमटकर रह गई।

लेकिन इसके अलावा छत्तीसगढ़ में तीसरे ताकत के तौर पर आम आदमी पार्टी भी मैदान में थी। 2018 में उन्होंने 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि इस बार आम आदमी पार्टी के 57 उम्मीदवर मैदान में थे। चौंकाने वाले रिजल्ट में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की करारी हुई है। इतना ही नहीं बल्कि कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। इस तरह भगवा आंधी में ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि अरविन्द केजरीवाल की पार्टी भी धराशाई हो गई।

बता दे कि आप के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने साथी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत के मान के साथ छत्तीसगढ़ में दो बड़ी रैलियां की थी। इनमें पहली रैली राजधानी रायपुर जबकि दूसरी रैली बिलासपुर में हुई थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बदलाव का दम्भ भरते हुए अपनी दस गारंटी भी जारी की थी। हालाँकि प्रदेश की जनता ने केजरीवाल की 10 गारंटी के बजाये मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads