छत्तीसगढ़ में कोहरा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से अभी नहीं मिलेगी राहत - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में कोहरा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से अभी नहीं मिलेगी राहत


छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चल रही है। शीतलहर के कारण सरगुजा इलाके में कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं, कई जिलों में कोहरे का भी असर है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश में इन दिनों ठंड के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। हवा की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्वी होने के कारण सर्दी की रफ्तार थमी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में ज्यादातर शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जिले के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री के नीचे तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम ने कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। चार दिन के बाद नए सिस्टम एक्टिव हो सकते हैं जिससे राहत मिल सकती है। हालांकि मौमस विभाग का अनुमान है कि तापमान में और गिरावट हो सकती है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं, सरगुजा इलाके में शीतलहर चलने के आसार हैं।

उत्तर और मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड

विभाग ने बताया कि कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर और मध्य क्षेत्र में है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में कोहरा छाया रहता है। जिस कारण से विजिबिलिटी घट गई।

रायपुर में भी शीतलहर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का असर है। यहां भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर को देखते हुए नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था की है। मेयर ने रायपुर नगर निगम की सीमा के 12 से अधिक जगहों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं।

कैसा रहेगा बुधवार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कई जगहों पर धुंध देखने को मिल सकती है। सरगुजा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads