रंगीन फूलगोभी की खेती की तरफ़ बढ़ रहा किसानों का रुझान, छत्तीसगढ़ के युवा किसान कर रहे हैं खेती में नवाचार - CGKIRAN

रंगीन फूलगोभी की खेती की तरफ़ बढ़ रहा किसानों का रुझान, छत्तीसगढ़ के युवा किसान कर रहे हैं खेती में नवाचार

 


परंपरागत तौर पर धान की खेती करने वाले छत्तीसगढ़ के किसान अब खेती-किसानी में नित-नये नवाचार करने लगे हैं। धान की आधुनिक खेती के साथ-साथ सुगंधित धान, फोर्टीफाईड धान की खेती की ओर तेजी से अग्रसर राज्य के किसान अब उद्यानिकी के क्षेत्र में पूरी सफलता के साथ हाथ आजमाने लगे हैं।किसान अब पहले की तुलना में अधिक जागरुक हो गए हैं और खेती में नए प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। तभी तो पारंपरिक सब्ज़ियों के साथ ही वह कुछ ऐसी सब्ज़ियां भी उगाने लगे हैं, जो आम सब्ज़ियों से अलग होती हैं। फूलगोभी तो आप सब हमेशा खाते ही होंगे, लेकिन क्या आपने पीली और बैंगनी फूलगोभी खाई है या बाज़ार में देखी है? शायद कुछ लोगों ने बाज़ार में रंगीन फूलगोभी देखी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि यह किसानों को अधिक मुनाफ़ा देने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होती है। फूलगोभी की कई अलग-अलग किस्मों के साथ ही यह कई रंगों की भी होती है। ख़ास बात यह है कि इनमें कृत्रिम रंग नहीं डाला जाता, बल्कि यह प्राकृतिक रूप से पीली और बैंगनी होती हैं। धान के बदले ज्यादा मुनाफा देने वाली उद्यानिकी फसलों के अंतर्गत फल-फूल, सब्जी, मसाला की खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है।

पीली और बैंगनी फूलगोभी देखने में तो सुंदर लगती ही है, साथ ही यह सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पीले रंग की फूलगोभी में कैरोटेना नामक तत्व और बैंगनी रंग की गोभी में एलेंटीना तत्व पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। साथ ही यह कैंसर से बचाव करने में भी सहायक है। रंगीन फूलगोभी में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक आदि के गुण भी पाए जाते हैं। रंगीन गोभी बुज़ुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभदायक है। यह इम्युनिटी और हड्डियों को भी मज़बूत बनाने में सहायक है।

सफेद रंग की गोभी की कीमत 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो होती हैं, जबकि पीले और बैंगनी रंग की गोभी के 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो हैं. किसानों को इससे अच्छी आय होती है. खास बात यह भी है कि इस रंगीन गोभी के सेवन के फायदे भी अधिक है. साथ ही इसकी कीमत भी आम गोभी के मुकाबले अधिक होती है जिससे किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है. कुछ किसानों ने प्रयोग किया है उसका फायदा भी मिला है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads