कभी नहीं भूल लकते हैं सर्वोच्च बलिदान- पीएम, पुलवामा अटैक के 4 साल पूरे, देश ने खोया था अपने 40 जवान - CGKIRAN

कभी नहीं भूल लकते हैं सर्वोच्च बलिदान- पीएम, पुलवामा अटैक के 4 साल पूरे, देश ने खोया था अपने 40 जवान

 


पुलवामा हमले के चार साल पूरे होने पर आज एक बार फिर दर्द भरी यादें ताजा हो गई हैं. आज ही के दिन श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर हाइवे पर हुए एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

पुलवामा अटैक को आज चार साल पूरे हो गए हैं. आज ही के दिन यानी 14 फरवरी 2019 को एक श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे से गुजर रहे CRPF के काफिले हमला किया गया था. हमला उस समय हुआ जब जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी. टक्कर होने के तुरंत बाद ही वाहन में विस्फोट हो गया. इस हादसे में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.

CRPF के काफिले पर हमला 

वह तारीख थी 14 फरवरी और साल 2019. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सीआरपीएफ का काफिला जा रहा था. इस काफिले में अधिकतर बसें थीं जिनमें जवान बैठे थे. यह काफिला जब पुलवामा पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से एक कार आई और काफिले की एक बस में टक्‍कर मार दी. जिस कार ने बस में टक्कर मारी, उसमें भारी मात्रा में विस्‍फोटक रखा था. ऐसे में टक्कर होते ही विस्फोट हुआ और इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए.

आज जैसे ही यह तारीख हमारे सामने आई, जेहन में हमले के जख्म हरे हो गए. हालांकि, भारत ने मात्रा 12 दिन के भीतर ही इस हमले का बदला भी लिया. भारतीय सेना ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के बालाकोट में स्थिति जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों को ढेर कर दिया था. इसके साथ-साथ कई लॉन्चिंग पैड को भी नेस्तनाबूद कर दिया था.

पुलवामा अटैक के चार साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा है, हम अपने उन वीर नायकों को याद करते हैं जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था. हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे. उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads