छत्तीसगढ़: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! नौ हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न विभागों में करीब नौ हजार वर्ग तीन और वर्ग चार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। युवाओं को राज्य के विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और खेल क्षेत्र में अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है। पिछले करीब तीन वर्षों में सरकार ने युवाओं को सक्षम, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनका उद्देश्य राज्य की युवा शक्ति को भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार मानव संसाधन में बदलना है। इसके साथ ही नीट, जेईई, यूपीएससी, सीजीपीएससी, बैंकिंग, एसएससी और रेलवे जैसी परीक्षाओं के लिए 33 करोड़ रुपये के बजट से निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। कौशल विकास, उच्च शिक्षा और नई तकनीकी शिक्षा के विस्तार पर भी सरकार का जोर है। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगारपरक बनाने और शासकीय सेवाओं में अवसर प्रदान करने के लिए बड़ा अभियान चला रही है। विभिन्न सरकारी विभागों में वर्ग तीन और वर्ग चार के करीब 9 हजार रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इन पदों पर पारदर्शी और समयबद्ध चयन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन भी किया गया है। सरकार की यह पहल राज्य की युवा शक्ति को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के व्यापक एजेंडे का हिस्सा है।
सरकार की युवा नीति का दायरा केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है। कौशल विकास, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ युवाओं को रोजगारपरक बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। एक ओर जहां सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
आईआईटी की तर्ज पर सीजीआईटी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की तर्ज पर कवर्धा, जशपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में ‘सीजीआईटी’ की स्थापना की गई है। सरकार जल्द ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी इन संस्थानों का विस्तार करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि राज्य के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, अवसर और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवा सशक्तीकरण ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का मुख्य आधार है।
करीब तीन वर्षों के दौरान सरकार ने कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और खेल के क्षेत्रों में अवसरों को लगातार बढ़ाया है। शासकीय नौकरियों में भर्ती के साथ-साथ मुफ्त कोचिंग और उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्रों में भी रोजगार पाने के योग्य बनाया जा रहा है।