भारत को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज का खेलना मुश्किल - CGKIRAN

भारत को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज का खेलना मुश्किल


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज  खेली जा रही है। जिसका पहला मैच भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी के साथ जीत के सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। 

पहले टेस्ट में चोट की वजह से श्रेयस अय्यर टीम से बाहर थे। दिल्ली में अय्यर की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन अब उन्हें लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली में होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम  को बड़ा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर  बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। पीठ की चोट के चलते वो तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी जगह टीम में रजत पाटीदार को भेजा गया था।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज भारत ने शानदार तरीके से किया है। नागपुर को पहले टेस्ट में हराकर भारत ने सीरीज पर अपनी बढ़त बना ली है। भारत की कोशिश दूसरे टेस्ट मैच को भी जीतने की होगी।

दिल्ली में श्रेयस अय्यर का खेलना मुश्किल
 भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से टीम के लिए अहम योगदान दिया। नागपुर के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 17 फरवरी से शुरू होने वाली दिल्ली टेस्ट पर होगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का दिल्ली में भी खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads