छत्तीसगढ़ में 23 सितंबर से लागू होंगी नई बस किराया, पांच किलोमीटर का 12 रुपये, फिर हर किलोमीटर 1.75 रुपये तय - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में 23 सितंबर से लागू होंगी नई बस किराया, पांच किलोमीटर का 12 रुपये, फिर हर किलोमीटर 1.75 रुपये तय


छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले आम नागरिकों को जल्द ही महंगाई का झटका लगने वाला है। राज्य में आगामी 23 सितंबर से बस की नई किराया दरें लागू होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। परिवहन और वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को विधि विभाग की मंजूरी का इंतजार है, जिसके तुरंत बाद इसे कैबिनेट की बैठक में अंतिम अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। नए प्रस्ताव के तहत सामान्य सीटिंग यात्री बसों का शुरुआती पांच किलोमीटर तक का किराया 12 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीटर 1.75 रुपये तय किया गया है। पहले यह किराया शुरुआती पांच किलोमीटर पर 10 रुपये व उसके बाद 1 रुपये प्रति किलोमीटर था।

महिला सुरक्षा और नौ सूत्रीय मांगें

बैठक के दौरान राज्य सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अनिवार्य निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बस में पहली या अंतिम सवारी महिला होने पर वाहन की ऑनलाइन लाइव ट्रैकिंग अनिवार्य होगी। बसों में कैमरे और ट्रैकिंग डिवाइस हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बढ़ती डीजल कीमतों और संचालन लागत से परेशान यातायात महासंघ ने सिंगल स्लीपर सीट पर सिंगल टैक्स, ई-बसों का संचालन शहर सीमा तक सीमित करने और ऑनलाइन परमिट जैसी नौ सूत्रीय मांगें शासन के समक्ष रखी हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads