बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में 2 वर्षीय B.ed में जल्द शुरू होंगे नामांकन - CGKIRAN

बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में 2 वर्षीय B.ed में जल्द शुरू होंगे नामांकन

 


कुलपति प्रोफ़सर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार के कुलाधिपति द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को लगातार चौथी बार सीईटी-बी.एड.-2023 और शिक्षा शास्त्री सत्र 2023 की प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य नोडल विश्वविद्यालय नामित किया गया है. 

प्रो. अहमद ने कहा कि इस बार नई सेशन शुरू होने से पहले ही नामांकन संबंधित सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी. इससे अभ्यर्थियों को पूरा वर्ष अध्ययन करने का मौका मिलेगा.प्रो. मेहता ने कहा कि इस बार भी राज्य भर के 14 विश्वविद्यालयों पटना विश्वविद्यालय, पटना, बीएनएमयू, मधेपुरा, एनएनएमयू, दरभंगा, एमएमएच विवि, पटना, मुंगेर विवि, मुंगेर, पाटलिपुत्र विवि, पटना, पूर्णिया विवि, पूर्णिया, टीएमबी विवि, भागलपुर, वीकेएसयू, आरा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय, पटना, जेपी विश्वविद्यालय, छपरा, केएसडीएसयू और मगध विश्वविद्यालय, गया के 340 महाविद्यालयों और संस्थानों की 37200 सीटों पर दो वर्षीय बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, इस बात की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads