PM मोदी ने विपक्ष को गिनाए देश की तरक्की के आंकड़े - CGKIRAN

PM मोदी ने विपक्ष को गिनाए देश की तरक्की के आंकड़े

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का बुधवार को जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी के भाषण जो बातें हैं वो पूरे 140 करोड़ लोगों के लिए सेलिब्रेशन का विषय हैं. चुनौतियों का क्या हैं वो तो आती हैं लेकिन 140 करोड़ लोगों का संकल्प बड़ा हैं. कई देशों में भीषण महंगाई है. खाने-पीने का संकट है. और हमारे आस-पड़ोस में भी समस्या हैं. ऐसे में हिन्दुस्तानी क्यों गर्व ना करे? यह हमारे लिए गर्व की बात हैं कि हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. भारत में पॉजिटिविटी का माहौल है. इसके पीछे वो सरकार हैं जो देशहित में फैसले लेने के लिए तैयार रहती है.

भारत ने मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाईं और यही नहीं 150 देशों को जहां जरूरत थी, वहां पहुंचाई; जब विश्व वैश्विक महामारी से जूझ रहा था. देश बड़ी ताकत के साथ आगे बढ़ रहा हैं. पहले सर्टिफिकेट नहीं ले पाते थे आज मोबाइल पर वैक्सीन का सर्टिफिकेट मिल जाता हैं. भारत आज एक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है. निराशा में डूबे हुए लोग इस देश की प्रगति से उभर नहीं पा रहे हैं.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads