छत्तीसगढ़
तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मूल्य वृद्धि के बाद अब राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1013 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।इस बढ़ोतरी से पहले रायपुर के उपभोक्ताओं को यही 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लगभग 984 रुपये में मिल रहा था। अचानक हुए इस फैसले से मध्यम वर्गीय और घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई का मासिक बजट प्रभावित होने की संभावना है। लोग पहले से ही पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ऐसे में रसोई गैस के दामों में हुई इस ताजा वृद्धि ने आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
महंगाई का झटका, घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा
Monday, June 8, 2026
Edit
तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। मूल्य वृद्धि के बाद अब राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1013 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।इस बढ़ोतरी से पहले रायपुर के उपभोक्ताओं को यही 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लगभग 984 रुपये में मिल रहा था। अचानक हुए इस फैसले से मध्यम वर्गीय और घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई का मासिक बजट प्रभावित होने की संभावना है। लोग पहले से ही पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ऐसे में रसोई गैस के दामों में हुई इस ताजा वृद्धि ने आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
गैस एजेंसियों के मुताबिक नई कीमतों को सिस्टम में अपडेट कर दिया गया है और अब बुकिंग कराने वाले सभी ग्राहकों को संशोधित दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। हालांकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी के कारण कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सामान्य उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमत का पूरा असर झेलना पड़ेगा।
उपभोक्ताओं में नाराजगी
शहर के कई स्थानीय उपभोक्ताओं और गृहणियों ने इस मूल्य वृद्धि पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच घर का खर्च संभालना और मासिक बजट को संतुलित रखना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
Previous article
Next article