छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल, जुलाई में होगी 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल, जुलाई में होगी 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा


छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 8 से 22 जुलाई और 10वीं की परीक्षाएं 9 से 21 जुलाई तक होंगी। सभी पेपर सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किए जाएंगे।

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने वर्ष 2026 के लिए 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, मुख्य परीक्षा में असफल रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहने वाले विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा। पूरक परीक्षा को द्वितीय मुख्य एवं अवसर परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है।बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी और परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

8 जुलाई से शुरू होंगी 12वीं की पूरक परीक्षाएं

हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की पूरक परीक्षाएं 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। इसके बाद विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख तिथियों में 10 जुलाई को अंग्रेजी, 11 जुलाई को संस्कृत, 15 जुलाई को भूगोल एवं भौतिक विज्ञान, 17 जुलाई को राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान और लेखाशास्त्र, 21 जुलाई को गणित तथा 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, संगीत, नृत्य और अन्य विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं।

परीक्षा तिथि विषय

08 जुलाई 2026 हिंदी

10 जुलाई 2026 अंग्रेजी

11 जुलाई 2026 संस्कृत

13 जुलाई 2026 इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्राइंग एवं पेंटिंग, खाद्य एवं पोषण

15 जुलाई 2026 भूगोल, भौतिक विज्ञान

16 जुलाई 2026 समाजशास्त्र

17 जुलाई 2026 राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र एवं अन्य विषय

18 जुलाई 2026 मनोविज्ञान

20 जुलाई 2026 आईटी, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, BFSI, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित व्यावसायिक विषय

21 जुलाई 2026 गणित

22 जुलाई 2026 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, ड्राइंग, नृत्य एवं अन्य विषय

 9 जुलाई से शुरू होगी 10वीं की पूरक परीक्षा

हाई स्कूल (कक्षा 10) की पूरक परीक्षाएं 9 जुलाई से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से होगी।

इसके बाद 11 जुलाई को प्रथम भाषा हिंदी, 14 जुलाई को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 16 जुलाई को विज्ञान, 18 जुलाई को सामाजिक विज्ञान तथा 20 जुलाई को संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल समेत अन्य तृतीय भाषा विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 21 जुलाई को संगीत और चित्रकला विषय की परीक्षा होगी।

परीक्षा तिथि विषय

09 जुलाई 2026 गणित

11 जुलाई 2026 प्रथम भाषा हिंदी

14 जुलाई 2026 द्वितीय भाषा अंग्रेजी

15 जुलाई 2026 आईटी, कृषि, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सहित व्यावसायिक विषय

16 जुलाई 2026 विज्ञान

18 जुलाई 2026 सामाजिक विज्ञान

20 जुलाई 2026 संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल एवं अन्य तृतीय भाषा विषय

21 जुलाई 2026 संगीत तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads