छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, दर्शकों के लिए भी इनामों की बारिश - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, दर्शकों के लिए भी इनामों की बारिश


छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीसीपीएल के तीसरे सीजन की शुरुआत बुधवार को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई. तीन जून से 14 जून तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के सीजन-3 का रोमांच देखने को मिलेगा। 12 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की इस बार की थीम “खेले बढ़िया छत्तीसगढ़िया” रखी गई है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों और गांवों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करना है।  3 जून से 14 जून तक चलने वाली इस लीग का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ. उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने हमारा यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में जितनी प्रतिभा है वह विश्व स्तर पर अपना परचम लहराए.

छत्तीसगढ़ में लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हो रहे हैं इसको लेकर सरकार के तरफ से हर सहायता और सुविधा दी जा रही है. हमारे सरकार का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ का युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करें- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

स्टेडियम में हजारों की संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों ने मौनी रॉय के डांस परफॉर्मेंस और आतिशबाजी का लुत्फ उठाया. उद्घाटन के बाद लीग के मैच शुरू हो गए. CCPL के तीसरे सीजन में छत्तीसगढ़ के उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा. आयोजकों के अनुसार इस बार टूर्नामेंट को पहले से ज्यादा भव्य बनाया गया है.

द रायपुर राइनोज और राजनन्दगाव पैंथर्स के बीच पहला मुकाबला हो रहा है.कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, CSCS डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह मौजूद रहे.इनके अलावा BCCI संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, CSCS अध्यक्ष वी मोहन दास, सचिव वेंतेश अग्रवाल, CCPL अध्यक्ष ए वी भास्कर राव और मुकुल तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

पकड़ो कैच, जीतो कैश

दर्शक दीर्घा का रोमांच बढ़ाने के लिए एक खास प्रतियोगिता रखी गई है। यदि स्टैंड में बैठा कोई भी दर्शक छक्के पर आई गेंद को हवा में ही सीधे लपक लेता है, तो उसे तुरंत 10,000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads