रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को बड़े मुकाबले, 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू - CGKIRAN

रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को बड़े मुकाबले, 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू


 रायपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। आईपीएल सीजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने मैचों की टिकट बिक्री को लेकर बड़ी घोषणा की है. RCB के दो अहम मुकाबले राजधानी रायपुर में खेले जाने हैं, जिनके टिकटों की बिक्री कल से शुरू होगी. टिकटें टीम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होंगी. फ्रेंचाइजी ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है.शहर में 10 और 13 मई को आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने जा रही है।

रायपुर में होंगे दो बड़े मुकाबले

राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 

10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

फैंस के लिए खास मौका

रायपुर में IPL मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास मौका माना जा रहा है. उम्मीद है कि स्टेडियम खचाखच भरा नजर आएगा और दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबलों का लुत्फ मिलेगा.

टिकट की कीमतों को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सबसे सस्ती टिकट करीब 2000 रुपये से शुरू होगी, जबकि अन्य श्रेणियों में 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इस बार दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल भी हटा दिए गए हैं, जिससे मैच का रोमांच और करीब से महसूस किया जा सकेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद राजधानी में आईपीएल मैचों का आयोजन हो रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads