योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की आय में स्थिरता, नवाचार से बढ़ी संभावनाएं - CGKIRAN

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की आय में स्थिरता, नवाचार से बढ़ी संभावनाएं


जिले का ग्राम टेमरी में कृषि विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है। प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका के ‘गोद ग्राम’ के रूप में विशेष पहचान प्राप्त कर चुके इस गांव ने शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए कृषि और किसान कल्याण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

ग्राम टेमरी में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड योजना का व्यापक अभियान चलाया गया। लक्ष्य: 733 किसान, उपलब्धि: 733 किसानों को केसीसी प्रदान | लगभग शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ यह साबित हुआ कि प्रशासन और ग्रामीणों के समन्वय से योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी बन सकती हैं। इससे किसानों को समय पर ऋण, बीज, खाद एवं अन्य कृषि संसाधन आसानी से उपलब्ध हुए, जिससे खेती की लागत और निर्भरता दोनों में संतुलन आया।

किसान सम्मान निधि से आय में आई स्थिरता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भी ग्राम टेसरी ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। लक्ष्य: 559 कृषक, पंजीकरण: 527 कृषक | इस योजना से किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिलने से उनकी आय में स्थिरता आई है और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी सुगमता से हो रही है।

नवाचार की दिशा में बड़ा कदम: रागी की पहली फसल

कृषि विभाग के मार्गदर्शन में टेमरी में पहली बार 4 हेक्टेयर क्षेत्र में रागी की खेती की गई। पोषण से भरपूर और कम पानी में उगने वाली इस फसल ने किसानों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं।इस सफल प्रयोग ने यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग मिलने पर किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों को अपना सकते हैं।

समन्वय और नवाचार से मजबूत हुआ ग्रामीण विकास

ग्राम टेमरी की सफलता की कहानी दर्शाती है कि – योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासन और किसानों के बीच बेहतर समन्वय, नवाचार को अपनाने की सकारात्मक सोच, मिलकर ग्रामीण विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बना टेमरी

आज टेमरी न केवल बेमेतरा जिले, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा, समर्पण और सामूहिक प्रयास से गांव आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकते हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads