रोजगार दिवस एवं आवास दिवस में योजना के प्रावधानों से अवगत हुए हितग्राही - CGKIRAN

रोजगार दिवस एवं आवास दिवस में योजना के प्रावधानों से अवगत हुए हितग्राही


 राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 मई  को जिले की ग्राम पंचायतों में ‘चावल महोत्सव‘ के साथ-साथ श्रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का व्यापक आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सुशासन तिहार‘ के अवसर पर  ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे महात्मा गांधी नरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जुड़ी सभी लंबित समस्याओं  निराकरण किया गया।

इस अवसर पर मनरेगा कार्यस्थल पर ग्रामीण श्रमिकों एवं पीएम आवास के हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों के निर्माण को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण कराने हेतु हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया। पंचायत स्तर पर हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें आवंटित राशि की जानकारी दी गई ।

रोजगार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों की मई माह के भीतर सभी प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने को कहा गया।

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘मोर गांव मोर-पानी मोर तरिया‘ अभियान के अंतर्गत ‘नवा तरिया-आय के जरिया‘ थीम पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत सभी क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से मई माह के भीतर नए तालाब निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आय में वृद्धि करना भी है। आजीविका डबरी के माध्यम से आजीविका संवर्धन गतिविधियों की विस्तृत योजना तैयार करने मजदूरों को बताया गया। इसके अंतर्गत मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन, बागवानी एवं अन्य आय वर्धक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads