दंतेवाड़ा में खुलेगा शासकीय मेडिकल कॉलेज, 50 सीटों पर छात्रों को मिलेगा MBBS में प्रवेश - CGKIRAN

दंतेवाड़ा में खुलेगा शासकीय मेडिकल कॉलेज, 50 सीटों पर छात्रों को मिलेगा MBBS में प्रवेश


दक्षिण बस्तर के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जल्द साकार होने जा रही है। दंतेवाड़ा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत इसी शैक्षणिक सत्र से होने की संभावना है। प्रथम चरण में एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम के निरीक्षण और मंजूरी के बाद कॉलेज औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

स्थायी भवन निर्माण पूरा होने तक टेकनार मार्ग स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अस्थायी मेडिकल कॉलेज परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, छात्रावास और अन्य आवश्यक सुविधाएं मेडिकल कॉलेज के मानकों के अनुरूप तैयार की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रथम अधिष्ठाता (डीन) डॉ. टीकू सिन्हा की देखरेख में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए आवश्यक संसाधन और राशि उपलब्ध कराई गई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads