छत्तीसगढ़
वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को छत्तीसगढ़ का जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में मिली विशेष सचिव की कमान
Friday, March 27, 2026
Edit
वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को छत्तीसगढ़ का जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
एक साथ कई अहम जिम्मेदारियां
रजत बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सीईओ संवाद, संचालक (भौमिकी एवं खनिकर्म) और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
वहीं, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के परिपालन में प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।
Previous article
Next article