रायपुर में क्रिकेट का 'महाकुंभ', 10 और 13 मई को रायपुर में होंगे मुकाबले - CGKIRAN

रायपुर में क्रिकेट का 'महाकुंभ', 10 और 13 मई को रायपुर में होंगे मुकाबले

10 साल बाद लौटेगा IPL का रोमांच; भिड़ेंगे धोनी-कोहली और रोहित के धुरंधर!

 


क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल्ड के मुताबिक राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को खेला जाएगा जो कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच 13 मई को कलकत्ता नाईट राइडर्स (KKR) और आरसीबी खेला जाएगा।

10 साल बाद छत्तीसगढ़ में आईपीएल की वापसी

छत्तीसगढ़ मे 10 साल बाद रायपुर में फिर से आईपीएल के मैच होने वाले हैं. आरसीबी ने इस बार रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाया है। जहां इस बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने दो मुकाबले खेलेगी। क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के साथ-साथ हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे की बैटिंग देखने को मिलेगी।

मई में लगेंगे चौके-छक्के, आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बना रायपुर

इस बार रायपुर को आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बनाया गया है। पहले अप्रैल में मैच होने की संभावना थी, लेकिन स्टेडियम के रेनोवेशन और तकनीकी तैयारियों के चलते मुकाबले मई में शिफ्ट किए गए हैं। अब 10 और 13 मई को रायपुर में क्रिकेट सितारों का जलवा देखने को मिलेगा।

रायपुर आ सकते हैं शाहरुख खान!

राजधानी 13 मई को केकेआर vs आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसको देखने के लिए शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं । शाहरुख खान आम तौर पर केकेआर का हर मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं इसलिए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार वह रायपुर आ सकते हैं । हालांकि अभी इसको लेकर अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads