गर्मीं में पिएं बेल का शरबत, इम्युनिटी मजबूत होने के साथ-साथ मिलेंगे अनेक फायदे - CGKIRAN

गर्मीं में पिएं बेल का शरबत, इम्युनिटी मजबूत होने के साथ-साथ मिलेंगे अनेक फायदे


गर्मियों की चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और हेल्दी बनाए रखने के लिए बेल का जूस एक अद्भुत विकल्प है. बेल जिसे "वुड एप्पल" भी कहा जाता है. इस फल में पोषक तत्वों और औषधीय गुणों का खजाना होता है. यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है. खासकर गर्मियों में ये और भी फायदेमंद हो सकता है.गर्मियों के मौसम में विशेष रूप से अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है. न सिर्फ़ अंदरूनी बल्कि बाहरी रूप से भी गर्मियों के मौसम में कई प्रकार की समस्या होने लगती है, इस मौसम में हर कोई ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स पीना पसंद करता है, हम आपको ऐसे ही देसी ड्रिंक  के बारे में बता रहे हैं. जिसे गर्मियों के मौसम में पीकर अपने शरीर को और स्किन को स्वस्थ रख सकते हैं, हम बात कर रहे हैं बेल के शरबत की. इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे  होते हैं, चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से होने वाली बीमारियों से भी बचा सकता है. गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेल का शरबत बेस्ट ऑप्शन हैं  एक औषधीय फल है जो सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है।

 शरीर को ठंडक पहुंचाए  

गर्मी में लू लगना आम समस्या है, जो सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और यहां तक कि बेहोशी का कारण बन सकती है। बेल का शरबत शरीर का तापमान कंट्रोल करता है और प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, जिससे लू का असर नहीं होता।

पाचन तंत्र के लिए

बेल का शरबत पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है. पेट में हो रही गैस,एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. यदि आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो बेल का शरबत काफी उपयोगी माना जाता है. बेल में काफी कम मात्रा में कैलरी होती है और फाइबर अधिक होता है.

पथरी में कारगर

बेल के शरबत में बहुत जरूरी तत्व होते हैं जिससे पथरी नहीं होती है, जिन लोगों को पथरी होती है, उन्हें आयुर्वेदिक रूप से बेल का शरबत पीने की सलाह दी जाती है.

स्किन के लिए

बेल का रस सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है. बेल का शरबत पीने से पिंपल्स से छुटकारा मिलता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन की रक्षा करते हैं.

बाल झड़ना

बेला का शरबत पीने से बाल भी अच्छे होते हैं, यदि किसी को हेयर फ़ॉल की समस्या हो रही है तो बेल का शरबत पीने से इससे छुटकारा मिल सकता है.आप चाहें तो बेल के शरबत में कुछ फ्रूट्स मिलाकर भी पी सकते हैं.

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

बेल का शरबत पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आप बेल का शरबत पीकर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं. 

डिहाइड्रेशन से बचाव

तेज गर्मी में शरीर से पानी और जरूरी नमक बहुत जल्दी बाहर निकल जाते हैं। इसका सीधा असर थकावट, कमजोरी और सिरदर्द के रूप में दिखता है। बेल का शरबत पीने से शरीर में तरलता बनी रहती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा और मिनरल्स शरीर में एनर्जी का संचार करते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते।

इम्युनिटी को करे मजबूत

बेल में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में वायरल संक्रमण, फूड पॉइजनिंग और त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हैं। बेल का शरबत इनसे लड़ने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और इन्फेक्शन से सुरक्षा करता है।

डायबिटीज और हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद

बेल के फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड में शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है। इसके अलावा बेल में मौजूद पोटैशियम और फाइबर हार्ट को हेल्दी रखने में भी योगदान देते हैं। 

यह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है.अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads