छत्तीसगढ़ के इस गांव में नहीं खेली जाती होली, रंग-गुलाल और होलिका दहन पर है रोक - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ के इस गांव में नहीं खेली जाती होली, रंग-गुलाल और होलिका दहन पर है रोक


जहां एक ओर रंगो की बरसात चल रही है वहीँ इस गांव में लोग रंगों से दूर रहते है होलिका दहन का कार्य भी नहीं किया अत है. होली का नाम सुनते ही रंग-गुलाल, पिचकारी और फाग गीतों की तस्वीर उभर आती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के धमनागुड़ी और खरहरी गांवों में होली का नजारा बिल्कुल अलग होता है। यहां न तो होलिका दहन होता है और न ही रंग-गुलाल खेला जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि यह परंपरा पूर्वजों की मान्यता और आस्था से जुड़ी हुई है। गांव में लोग शांतिपूर्वक पूजा-पाठ कर त्योहार मनाते हैं, लेकिन अग्नि प्रज्वलन और रंग खेलने की परंपरा नहीं निभाई जाती। यही वजह है कि यह अनोखी व्यवस्था पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहती है।

अनहोनी के डर से नहीं खेलते होली

धमनागुड़ी और खरहरी के ग्रामीणों का मानना है कि गांव में होली खेलने से अनहोनी की आशंका बढ़ जाती है। इसी कारण वर्षों से यह परंपरा कायम है। ग्रामीण कहते हैं कि त्योहार का आनंद सिर्फ रंगों और उत्सव में ही नहीं, बल्कि शांति और श्रद्धा में भी मिलता है।

होली मनाने की कोशिश, घर में लगी आग

खरहरी निवासी तामेश्वर सिंह पैकरा बताते हैं कि लगभग 9 साल पहले एक परिवार ने गांव में होली मनाने का प्रयास किया था। रंग-गुलाल खेलने के कुछ समय बाद उनके घर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद से गांव में होली खेलने की परंपरा पूरी तरह बंद हो गई।

बाहर खेलकर आने वालों से पूछताछ

ग्रामीणों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बाहर जाकर होली खेलकर लौटता है तो गांव में प्रवेश से पहले उससे रंग-गुलाल खेलने के बारे में पूछा जाता है। इसे गांव की सुरक्षा और चेतावनी की परंपरा से जोड़ा जाता है। धमनागुड़ी और खरहरी की यह परंपरा दर्शाती है कि त्योहार केवल रंगों और उल्लास तक सीमित नहीं होते, बल्कि आस्था, परंपरा और सामुदायिक विश्वास भी उनकी पहचान बनते हैं। यही कारण है कि यह अनूठी परंपरा आज भी कायम है और लोगों के लिए आस्था का विषय बनी हुई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads