होली में हुड़दंग करने वालों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस - CGKIRAN

होली में हुड़दंग करने वालों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस


 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम एक्टिव हो गई है। रंगों के त्योहार होली पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में इस बार सुरक्षा का पूरा इंतजाम हाई-टेक स्तर पर किया गया है. पुलिस प्रशासन ने ऐसे प्लान तैयार किए हैं जिनसे शहर में शांति बनी रहे और कोई भी अशांति फैलाने वाला तत्व तुरंत पकड़ा जा सके. आमतौर पर होली के मौके पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है. युवा रंग खेलने में मस्त हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी शराब के नशे में हुड़दंग या ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटनाएं हो जाती हैं. इन्हीं को रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल किया है जो आसमान से हर गतिविधि पर नजर रखेगी. इससे न सिर्फ तत्काल कार्रवाई संभव होगी बल्कि सबूत भी सुरक्षित रहेंगे. छत्तीसगढ़ में होली के पर्व का असर अभी से दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत हर तरफ रंग उड़ रहा है। वहीं, फाग गीत भी गाए जा रहे हैं। रंग के इस पर्व में किसी तरह का खलल नहीं पड़े इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होल के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी। रायपुर में होली पर हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था लागू हो गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन लगातार निगरानी करेंगे. किसी भी विवाद पर पुलिस महज 5 मिनट में पहुंचेगी. 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी सोमवार शाम से तैनात रहेंगे. 60 चेकिंग पॉइंट पर ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल सवारी पर सख्ती होगी. क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय टीम अवैध नशे पर नजर रखेगी. 

ड्रोन से होगी निगरानी

पुलिस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं। जिसके माध्यम से पुलिस को पल-पल का अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही रायपुर कमिश्नरेट ने शहर को तीन हिस्सों में बांटा है। जानकारी के अनुसार, होली के दिन किसी भी तरह के हुड़दंग या फिर विवाद की जानकारी मिलने पर 5 मिनट के भीतर पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचेगी।

3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

होली के त्योहार को दखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहार में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए राजधानी रायपुर में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल बाइक-स्कूटी सवारों पर एक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिविल ड्रेस में होगी पुलिस

होली के दिन नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी।

चौराहों पर विशेष व्यवस्था

चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads