संतरे खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे - CGKIRAN

संतरे खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे


संतरा विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है और आयरन के एब्जॉर्प्शन में मदद कर सकता है.  रोजाना एक संतरा खाना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।संतरा खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। तभी आपने कुछ लोगों को देखा होगा कि पूरे साल संतरा खाते हैं या फिर इसका जूस पीते हैं। दरअसल, इसके पीछे एक बड़ा कारण है संतरे में पाया जाने वाला विाटमिन सी और और फिर इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स। इतना ही नहीं संतरा आपके लिवर और किडनी के लिए भी हेल्दी है और ये शरीर में डिटॉक्सीफिकेशन को तेज करता है संतरे में फ्लेवोनोइड्स और अन्य यौगिक होते हैं जिनमें सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं. हाई पोषक तत्वों के कारण संतरे का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है.और शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।

1. बीपी कंट्रोल करने में मददगार  

रोज 1 संतरा खाना आपको बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत है उनके लिए भी ये फायदेमंद है।  दरअसल, संतरे पोटेशियम का सेवन 14% तक बढ़ा सकते हैं। पोटेशियम जरूरी है क्योंकि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को आराम देने और खोलने में मदद कर सकता है, जो हाई बीपी को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए दिल के मरीज रोज 1 संतरा खाएं।  

2. पेट के लिए हेल्दी है

रोज 1 संतरा खाना आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचा सकता है। इसका फाइबर आपके पाचन तंत्र तेज करने और वेट बैलेंस करने में मदद कर सकता है। संतरे में मौजूद फाइबर का आधा हिस्सा घुलनशील फाइबर होता है, जो एक जेल पदार्थ बना सकता है जो पाचन को धीमा कर देता है। इससे न सिर्फ भूख कंट्रोल होती है बल्कि, डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है।

संतरा विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है। विटामिन सी कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देकर आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है, आपके शरीर में आयरन की कमी को रोकता है। इसके अलावा विटामिन सी इम्यूनिटी बीस्टर भी है और आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। 

3. फोलेट से भरपूर-

संतरा फोलेट यानी बी9 से भरपूर है जो कि डीनए बनाने में मददगार है। ये न सिर्फ सेल्स और न्यूरॉन्स की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है बल्कि, ये महिलाओं की सेहत के लिए भी अच्छा है। प्रेगनेंसी में भी महिलाएं इस फल का सेवन कर सकते हैं। संतरा के फायदे- 

4. विटामिन सी से भरपूर

संतरा विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है। विटामिन सी कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देकर आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है, आपके शरीर में आयरन की कमी को रोकता है। इसके अलावा विटामिन सी इम्यूनिटी बीस्टर भी है और आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। 
 
5.त्वचा करेगी ग्लो

 अगर आप सर्दियों में संतरे का भरपूर सेवन करते हैं, तो आप त्वचा से संबंधी कई तरह की परेशानियों से निजाद पा सकते हैं. जैसा कि हमने बताया कि संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, तो यही विटामिन सी आपकी स्किन की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है 

6.वजन को कंट्रोल में रखें

संतरे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो इसे वेट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप संतरा खाते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिसके कारण आपको ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है जो वजन घटाने में सबसे अहम होता है.
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads