दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम और अमित शाह से मिले सीएम, कहा जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार - CGKIRAN

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम और अमित शाह से मिले सीएम, कहा जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार


 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद शनिवार सुबह रायपुर लौट आए। इस दौरे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द हो सकता है। सीएम साय के दिल्ली दौरे से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं।  छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ के सांसदों को भोज दिया. केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास में भी भोज पर शामिल हुए. दौरा राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास, बस्तर की पहचान और बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार जैसे अहम विषयों पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दिल्ली दौरे में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा आलाकमान से हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लगाए जा रहे कयास के बीच बड़ा संकेत देते हुए कहा कि इंतजार करिए, जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. मुख्यमंत्री के भाजपा आलाकमान से मुलाकात के दौरान इस विषय पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विजन "अंजोर@2047", राज्य के राज्योत्सव, और अगले छह महीनों तक चलने वाले आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सीएम साय ने बस्तर ओलंपिक को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इसे 'खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स' के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे बस्तर को नई सांस्कृतिक और खेल पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलताएं इस दिशा में सकारात्मक संकेत हैं।

जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

दिल्ली दौरे की एक और अहम उपलब्धि रही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सकारात्मक संकेत। सीएम साय ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आलाकमान से इस विषय पर गहन चर्चा हुई है और संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में नए मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।

मंत्रियों के दो पद हैं खाली

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी. कैबिनेट के गठन के दौरान मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे. इनमें शामिल बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद चुने जाने के बाद मंत्री पद के साथ विधायकी से इस्तीफा देने से मंत्रियों के रिक्त पदों की संख्या दो हो गई. इन दो पदों पर नियुक्ति के लिए न जाने कितनी बार चर्चा हुई, लेकिन कहीं न कहीं बात अटक जा रही है. लेकिन लगता है कि अबकी बार प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ही नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads