बॉयफ्रेंड के लिए ऐसा भी करती हैं लड़कियां....!, बॉयफ्रेंड को लेकर लड़कियों के बीच छिड़ा दंगल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड को लेकर लड़कियों के बीच दंगल हुआ है. पीड़िता लड़की के साथ खूब मारपीट की गई है. सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा. लेकिन ये सच है. रायपुर का ताजा मामला है. यहां बॉयफ्रेंड के चक्कर में एक युवती की 6 लड़कियों ने जमकर पिटाई की है। पीड़ित लड़की ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद लड़कियां उसके घर से उसकी सोने की अंगूठी समेत कई सामान लेकर गई हैं। जबकि हंगामे के बाद उसका आईफोन भी तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब तक, तो आपने लड़कियों के लिए लड़कों को लड़ते खूब देखा है, लेकिन रायपुर से जो मामला आया है, वो थोड़ा अलग हटकर है. क्योंकि यहां बॉयफ्रेंड को लेकर लड़कियों के बीच दगंल छिड़ गया. एक समूह में आकर 6 लड़कियों ने एक अन्य लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट की. मारपीट से संबंधित वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं.दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां छह युवतियों ने मिलकर अपनी ही सहेली की बेरहमी से पिटाई की.पीड़िता भावना नगर में किराये के घर में रहती थी। उसने पुलिस को बताई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान से घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि जिन लड़कियों ने मारपीट की है वह सभी उसकी दोस्त हैं। एक लड़की का फोन आया था कि वह घर आ रही है। जिसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। उसने बताया कि शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला। तभी लड़कियां चाकू लेकर घुसीं और मारपीट करने लगीं। पीड़िता ने कहा कि मारपीट के बात 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है।
बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा
जानकारी के अनुसार, यह मारपीट बॉयफ्रेंड को लेकर की गई है। विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।