छत्तीसगढ़
नई रेल लाइन खरसिया से शुरू होकर नवा रायपुर और परमलकसा तक जाएगी। इस परियोजना पर 8741 करोड़ खर्च होंगे। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 8 जिलों को मिलेगा। लंबे समय से रेलवे लाइन की मांग कर रहे बलौदाबाजार के लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने प्रदेश में 278 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। नई रेल लाइन खरसिया से शुरू होकर नवा रायपुर और परमलकसा तक जाएगी। इस परियोजना पर 8741 करोड़ खर्च होंगे। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 8 जिलों को मिलेगा। इनमें रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं।
बलौदाबाजार में रेल लाइन की सौगात, उद्योग को मिलेगी रफ्तार
Tuesday, April 8, 2025
Edit
नई रेल लाइन खरसिया से शुरू होकर नवा रायपुर और परमलकसा तक जाएगी। इस परियोजना पर 8741 करोड़ खर्च होंगे। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 8 जिलों को मिलेगा। लंबे समय से रेलवे लाइन की मांग कर रहे बलौदाबाजार के लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने प्रदेश में 278 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। नई रेल लाइन खरसिया से शुरू होकर नवा रायपुर और परमलकसा तक जाएगी। इस परियोजना पर 8741 करोड़ खर्च होंगे। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 8 जिलों को मिलेगा। इनमें रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं।
रेल मंत्री ने बताया कि इस नई लाइन से बलौदाबाजार जैसे क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ऐसे में सीमेंट संयंत्रों और अन्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट और चूना पत्थर जैसी वस्तुओं के परिवहन में भी ये उपयोगी सिद्ध होगा। इसके अलावा परियोजना से रेलवे की क्षमता में वृद्धि होगी। हर साल लगभग 887.7 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई की जा सकेगी। रेल मंत्रालय का कहना है कि यह परियोजना पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।
Previous article
Next article