निकाय चुनाव: जानिए मंत्रियों के क्षेत्र में कैसा रहा परिणाम ? - CGKIRAN

निकाय चुनाव: जानिए मंत्रियों के क्षेत्र में कैसा रहा परिणाम ?


नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है. कुछ निकायों को छोड़ दें तो भाजपा की लहर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. निगमों में कांग्रेस का हाथ खाली हो गया है. वहीं 49 पालिकाओं में से 35 पर भाजपा काबिज हो गई है. कांग्रेस के कब्जे में 8 सीटें आईं. आम आदमी पार्टी ने खाता खोलते हुए 1 सीट जीती और 5 निर्दलीय प्रत्याशी चुनकर आए हैं. वहीं 114 पंचायतों में 81 में कमल खिला है. तो वहीं कांग्रेस के खाते में महज 22 सीटें आई हैं. निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 1 पर बसपा ने खाता खोला. इन परिणामों में मंत्रियों के क्षेत्र वाले निकायों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा. सभी निकायों में बीजेपी ने कांग्रेस को धूल चटा दी है. आइए जानते हैं मंत्रियों के दबदबे वाले क्षेत्रों में किसका कितना स्ट्राइक रेट रहा.

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ के 10 के 10 नगरीय निकायों में भाजपा को मिली सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता के प्रति आभार जताया है. इसके साथ ही निकाय चुनाव के लिए पार्टी की ओर से जारी ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए वायदों को शत-प्रतिशत पूरा करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा किया है, मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है. सरकार ने 13 महीनों के कार्यकाल में विकास के जो काम किए, उस पर विश्वास किया है. चुनाव के दौरान जारी ‘अटल विश्वास पत्र’ पर विश्वास किया है, जिसकी वजह से नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाए हैं.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री केदार कश्यप

गृह जिला और बस्तर संभाग

कुल- 19 निकाय

भाजपा- 17,  कांग्रेस-1, निर्दलीय-1

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव परिणाम

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

गृह जिला- राजनांदगांव परिणाम

कुल- 5 निकाय

भाजपा-5,  कांग्रेस-0

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

गृह जिला-कवर्धा

कुल- 7 निकाय

भाजपा- 7, कांग्रेस-0

उपमुख्यमंत्री अरुण साव

गृह जिला मुंगेली और बिलासपुर

कुल- 13 निकाय

भाजपा- 10, कांग्रेस- 2,  आप- 1

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

गृह जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी

कुल निकाय- 6

भाजपा-5,  कांग्रेस-1

अपनी बहू को चुनाव नहीं जीता पाए मंत्री, कांग्रेस उम्मीदवार ने दी पटखनी

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है।  हालांकि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बड़ा झटका लगा है। श्याम बिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल अपना चुनाव हार गई हैं। बीजेपी जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बड़ा झटका लगा है। श्याम बिहारी जायसवाल की बहू अध्यक्ष पद का चुनाव हार गई हैं। मनेंद्रगढ़ के झगराखांड नगर पंचायत में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बहू को हार का सामना करना पड़ा है। वह अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही थीं लेकिन बीजेपी उम्मीदवार को हार मिली है। इस सीट पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। वहां उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया था लेकिन उनकी बहू को हार का सामना करना पड़ा है। 

मंत्री रामविचार नेताम

गृह जिला- बलरामपुर 

कुल- 5 निकाय

भाजपा- 4 , कांग्रेस-1

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

गृह जिला- सूरजपुर

कुल निकाय-5

भाजपा-4 , कांग्रेस-1

बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत

गृह जिला- राजधानी रायपुर 

कुल- 11 निकाय

भाजपा-9,  कांग्रेस-2

मंत्री दयालदास बघेल

गृह जिला- बेमेतरा

कुल-10 निकाय

भाजपा- 7 , कांग्रेस-1, निर्दलीय-2

मंत्री लखन देवांगन

गृह जिला- कोरबा

कुल- 6 निकाय , भाजपा- 5 ,कांग्रेस-1

मंत्री ओपी चौधरी

गृह जिला- रायगढ़

कुल- 7 निकाय

भाजपा- 5 , कांग्रेस- 1 ,निर्दलीय- 1

मंत्री टंकराम वर्मा

गृह जिला- बलौदाबाजार

कुल- 8 निकाय

भाजपा- 5 , कांग्रेस-2 ,   निर्दलीय-1

नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

गृह जिला- जांजगीर और सक्ति

कुल- 17 निकाय

भाजपा- 9,   कांग्रेस- 3,    निर्दलीय- 4,   बसपा- 1

पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

गृह जिला- दुर्ग

कुल- 7 निकाय

भाजपा-6 ,  कांग्रेस- 0, निर्दलीय-1

कई दिग्गज हारे चुनाव

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के कई सीनियर नेता चुनाव हार गए हैं। अजय तिर्की, विनय जायसवाल, निखिल द्विवेदी जैसे नेता अपना चुनाव हार गए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads