भूपेश बघेल के इलाके में ही हार गई कांग्रेस, दुर्ग नगर निगम में लहराया बीजेपी का परचम - CGKIRAN

भूपेश बघेल के इलाके में ही हार गई कांग्रेस, दुर्ग नगर निगम में लहराया बीजेपी का परचम


दुर्ग नगर निगम में बीजेपी को जीत हासिल हो गई है। शुरुआत से ही बीजेपी की अलका बाघमार ने बढ़त बनाई हुई थी। कांग्रेस ने यहां प्रेमलता साहू को प्रत्याशी घोषित किया था। दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। दुर्ग नगर निगम के लिए शहर सरकार को चुन लिया गया है। जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। यहां बीजेपी ने ओबीसी कार्ड खेला था। इस बार बीजेपी ने कुर्मी समाज से मेयर उम्मीदवार का प्रत्याशी मैदान में उतारा। यहां से सांसद विजय बघेल की करीबी मानी जाने वाली अलका बाघमार को टिकट दिया गया था। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने साहू समाज से प्रत्याशी मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने साहू समाज से प्रेमलता पोषण साहू को मेयर प्रत्याशी घोषित किया था। दुर्ग में महापौर की भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार की बंपर जीत। अलका बाघमार  अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67295 की भारी  मतों से हराया। बता दे कि भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार को 107642 मत तथा प्रेमलता साहू को 40347 मत प्राप्त हुए। दुर्ग के इतिहास में अब तक की चुनाव में महापौर की सबसे बड़ी जीत है। यहां करीब 63.78 फीसदी वोटिंग हुई। कुछ वार्डों में पर्ची और नंबर का मिलान नहीं हुआ तो कई मतदाताओं को लौटना पड़ा। रिजल्ट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दुर्ग में मेयर के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। यहां वार्ड और मेयर में पद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही।  इसके पहले 2009 में भाजपा की सरोज पांडे 48 हजार मतों से विजय हुई थी।

दुर्ग निगम की बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार ग्रेजुएट हैं। वो कई सालों से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। दुर्ग निगम में वार्ड 7 से निवर्तमान पार्षद भी हैं। अलका महिला मोर्चा दुर्ग की महामंत्री भी रह चुकी हैं। प्रेमलता साहू काफी समय से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं। वर्तमान में बोरसी की पार्षद हैं। प्रेमलता के पति भूषण साहू भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और दुर्ग में पार्षद भी रहे हैं। उनके नाम को खुद दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आगे बढ़ाया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads