धमतरी में भाजपा की एकतरफा लड़ाई, मुख्य मुकाबला बसपा और अन्य छोटी पार्टियों से , 76.10% हुआ था मतदान
धमतरी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा उम्मीदवार का मुख्य मुकाबला बसपा और अन्य छोटी पार्टियों से है। 11 फरवरी को मतदान के बाद आज काउंटिंग हो रही है। मजबूत सुरक्षा के बीच कुल 40 वार्डों के लिए काउंटिंग होने जा रही है। इस बार 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ था।
छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में एकतरफा लड़ाई है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था जिस कारण से बीजेपी उम्मीदवार का मुख्य मुकाबला बसपा और अन्य छोटी पार्टी के उम्मीदवारों से है। धमतरी नगर निकाय चुनावों के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 302 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है। आज काउंटिंग का दिन है। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नगर पंचायत में वोटिंग के दौरान एक वोटर की हार्ट अटैक से जान चली गई थी।
धमतरी में वोटर्स में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला था। धमतरी जिले के 6 निकायों पर 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। धमतरी नगर निगम में 70.69 फीसदी मतदान हुआ था। नगर पंचायत में सबसे अधिक वोट भखारा में 92.63 प्रतिशत हुआ था। वहीं नगर पंचायत आमदी में 89.47%, नगर पंचायत कुरूद में 82.66%, नगर पंचायत मगरलोड में 89.43%, और नगर पंचायत नगरी में 83.41% मतदान दर्ज किया गया।
धमतरी नगर निगम में महापौर सहित कुल 40 वार्डों के 135 मैदान में हैं। कुल 40 वार्डों के 83 मतदान केंद्रों पर 73,033 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। धमतरी में इस बार का मेयर चुनाव बगैर कांग्रेस प्रत्याशी के हो रहा है।
धमतरी निगम में मेयर के 8 प्रत्याशी
महापौर पद के लिए 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त कर दिया गया। जिसकी वजह से यहां का मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं वार्ड पार्षद के लिए 127 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां से संगठन महामंत्री जगदीश रामू मेहरा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने किसी को भी अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया था।