महासमुंद की महक ने 12वीं में मारी बाजी, वहीं हाईस्कूल में सिमरन ने किया टॉप, 99.50% अंक किए हासिल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर ने कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं का इंतज़ार आज ख़त्म हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से इस साल के बोर्ड एग्जाम के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। 10वीं में सिमरन ने टॉप किया है। जशपुर की रहने वाली सिमरन शबबा ने 600 में 597 यानि 99.50 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनिसा हैं, जिन्होंने 98.83% अंक हासिल किए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर श्रेयांश कुमार यादव रहे, जिन्होंने 98.33% अंक हासिल किए। इस साल 12 वीं में महासमुंद की रहने वाली महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक लाकर प्रदेश भर में टॉप किया हैं। इसी तरह बलौदाबजार की रहने वाली कोपल अंबेस्ट द्वितीय स्थान और बलौदा बाजार की प्रीति व जशपुर की आयुषी गुप्ता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया हैं। उन्होंने 97.00 फीसदी अंक पाए। प्रीति 96.80 फीसदी अंक के तीसरे नंबर पर रहीं, आयुषी भी तीसरे नंबर पर रहीं। समीर कुमार भी तीसरे नंबर पर रहे हैं। 10वीं में 75.61 और 12वीं में 80.74 प्रतिशत परिणाम रहा। 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। शिक्षा विभाग की सचिव रेणु पिल्ले ने रिजल्ट जारी किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
10वीं परीक्षार्थियों की ये टापर्स की लिस्ट
सिमरन शब्बा-जशपुर-स्वामी आत्मानंद-99.50
होनिशा-गरियाबंद-98.83
श्रेयांश कुमार यादव-जशपुर-98.33
राहुल गंजीर-बालोद-98.17
डाली साहू-बालोद-98.17
अनिष्का सिंह ठाकुर-रायपुर-98.17
अर्पिता कुजुर-जशपुर-98.17
पद्मिनी शांडिल्य-बालोद-98.00
जिज्ञासा-बालोद-98.00
निधि साहू-बलौदाबाजार-98.00
गामनी कुमारी कंवर-कोरबा-98.00
लुकेश्वर राजपूत-बालोद-97.83
बबीता साहू-बालोद-97.83
वंशिका साहू-राजनांदगांव-97.83
जान्हवी पटेल-सक्ती-97.83
दिमित्रा सिंह-जशपुर-97.83
प्रीति समदूर-जशपुर-97.83
रसीना चौहान-जशपुर-97.83
आयुष सोनकर-धमतरी-97.67
प्रेरणा साहू-महासमुंद-97.67
मयंक कोर्राम-कांकेर-97.67
पायल अधिकारी-कांकेर-97.67
अभिषेक गुप्ता-बिलासपुर-97.67
उमा बरेठ-जशपुर-97.67
करीना सिंह-जशपुर-97.67
तोषण कुमार-बालोद-97.50
खोमेंद्र कुमार-बालोद-97.50
दुर्गा रानी वर्मा-दुर्ग-97.50
रिया सिंह-रायपुर-97.50
साक्षी साहू-बिलासपुर-97.50
योगेश कुमार साहू-मुंगेली-97.50
खुशी तुवानी-बालोद-97.33
श्रेजल धुर्वे-बेमेतरा-97.33
आदित्य कश्यप-दुर्ग-97.33
यशवंत कुमार पारकर-दुर्ग-97.33
शौर्य शुक्ला-गरियाबंद-97.33
रिया साहू-महासमुंद-97.33
दिनेश प्रधान-महासमुंद-97.33
तनिषा सिंह-रायपुर-97.33
प्रिया साहू-बिलासपुर-97.33
वर्षा साहू-कांकेर-97.33
माला विश्वास-कांकेर-97.33
तानया श्री-कांकेर-97.33
शालिनी सिंह-जशपुर-97.33
हेमप्रज्ञा साहू-बालोद-97.17
ऋतिक देवांगन-बालोद-97.17
अक्षत सिन्हा-धमतरी-97.17
रिया साहू-दुर्ग-97.17
तेजस नायक-महासमुंद-97.17
बाबी मिंज-रायपुर-97.17
जागृति प्रजापति-जांजगीर चांपा-97.17
कृतिका कुमारी कंवर-कोरबा-97.17
करुणा केवर्त-रायगढ़-97.17
बबीता पटेल-रायगढ़-97.17
राहुल कुमार-सक्ती-97.17
मल्लिका मरकाम-कांकेर-97.17
मोना यादव-जशपुर-97.17
आयुष साहू-जशपुर-97.17
क्षिप्रा तिवारी-एमसीबी-97.17