छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अब चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंचता जा रहा है। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने सारी ताकत झोंक दी है। भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को दौरा लगातार प्रदेश में होने जा रहा है। आज पहले चरण के चुनाव के लिए पीएम मोदी बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का भी दौरा छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने की जानकारी विश्वस्त सूत्रों से मिली है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर उसके बाद छत्तीसगढ़ में उनकी सभा की संभावना जताई जा रही है। राहुल गांधी 13 अप्रैल को एक दिवसीय बस्तर दौरे पर आ सकते हैं वे यहां एक चुनावी सभा भी लेंगे। कांग्रेस इस बार राहुल गांधी की सभा जगदलपुर में नहीं बल्कि बस्तर में करवाना चाह रही है। इसके लिए बस्तर के क्षेत्र में सभा के लिए स्थान ढूंढा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी राहुल गांधी के दौरे पर अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि 13 अप्रैल का समय स्थानीय कांग्रेसियों ने राहुल गांधी से मांगा है और करीब-करीब उन्होंने इस तिथि पर हामी भी भर दी है।
चलो चले अब गांव की ओर...। मोदी के बाद अब राहुल की बस्तर आने की तैयारी
Monday, April 8, 2024
Edit

मिली जानकारी के अनुसार लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में उनकी जनसभा होगी। पार्टी के केंद्रीय संगठन से राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तिथि तय होने की जानकारी मिलने के बाद रविवार को बस्तर विधायक व कांग्रेस की लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक लखेश्वर बघेल ने सभास्थल का निरीक्षण किया।
Previous article
Next article