खतरे में रायपुर महापौर एजाज ढेबर की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा पार्षद
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही रायपुर महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब निगम में भी राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। कांग्रेस को शहर की चारों विधानसभा सीटों के 70 वार्डों में मिली हार के बाद कांग्रेस के पार्षदों में भी नाराजगी है। महापौर से नाराज निगम के भाजपा पार्षद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज बैठक करेंगे. फिलहाल नगर निगम में भाजपा के पास 70 में से 32 पार्षद है। उनका दावा है कि कांग्रेस की कई पार्षद उनके पक्ष में है। ऐसे में अगर भाजपा का दावा सही होता है संभव है कि नगर निगम में महापौर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो जाएगा।
अगर रायपुर निगम में भाजपा अपनी कोशिश में कामयाब रहती है तो इसका सीधा असर राज्य के अलग अलग निगम और पंचायत में देखने को मिलेगा। फ़िलहाल तिल्दा को छोड़ सभी निगम और नगर पंचायतो में कांग्रेस के ही महापौर और अध्यक्ष है। कई जगहों पर विपक्षी पार्षद ऐसा प्रस्ताव ला सकते है।
नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा, 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक होगी. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है. नैतिकता के आधार पर एजाज ढेबर को महापौर पद छोड़ देना चाहिए. बहुमत में कांग्रेस नहीं है इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है. कल की बैठक में तय होगा आधार क्या-क्या रखा जाएगा. अब आज तय होगा कि अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा किस तरीके से आगे बढ़ती है और कांग्रेसी पार्षदों का कितना समर्थन उसे मिलता है।