राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में किया वादा, सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, स्वयं सहायता समूहों के ऋण होगी माफ - CGKIRAN

राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में किया वादा, सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, स्वयं सहायता समूहों के ऋण होगी माफ


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से घोषणाओं की झड़ी लगा दी।  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ होंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के लिए महतारी न्याय योजना शुरू करेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इतना ही नहीं,उन्होंने किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। दरअसल, चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में तैयारी तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ पहुंची. जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया. खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बुखार है लेकिन आप लोगों को देखकर खुशी होती है, खैरागढ़ में पद्मावती और इंदिरा गांधी जी का अपना रिश्ता था, यह पुराना रिश्ता है खैरागढ़ का हमारे परिवार के साथ। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने जो भी वादे किए थे जैसे ही सरकार आई सभी वादे पूरे किए गये हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के  बिजली बिल माफ होगा, 200 यूनिट बिजली मुक्ति मिलेगी, महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा, 100 नये ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी,परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 से अधिक वाहन मालिकों के 2018 तक के बकाया कर्ज की माफी की जाएगी।  ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की तरफ से 3 बड़ी घोषणाएं की थी। 28 को अक्टूबर को उन्होंने भानुप्रतापुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनने पर सभी शिक्षण संस्थानों में मुफ़्त शिक्षा देने की बड़ी घोषणा की थी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4000 रु सालाना बोनस और लघु वनोपजों की डैच् पर 10 रुपए अतिरिक्त राशि देने की बड़ी घोषणा भी की थी।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप उन लोगों को वोट देंगे, जो आपको धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं और केवल आपके जीवन में समस्याएं लाते हैं या उस पार्टी को वोट देंगे जो आपके विकास और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए काम करती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads