5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, चुनाव आयोग की 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस - CGKIRAN

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, चुनाव आयोग की 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस

 


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज 12 बजे कर दिया जाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिन अन्य दो राज्यों में चुनाव होना है, वे हैं तेलंगाना और मिजोरम। इस घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। यहां एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान संभव है। वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटे हैं। यहां दो चरणों में मतदान हो सकता है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ में अपने कुछ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस की लिस्ट भी आ सकती है।

विधानसभा चुनाव: किस राज्य में कितनी सीटें

मध्य प्रदेश: 230

राजस्थान: 200

तेलंगाना: 119

छत्तीसगढ़: 90

मिजोरम: 40

पितृ पक्ष के चलते कांग्रेस-भाजपा ने रोकी प्रत्याशियों की सूची

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दलों ने पितृ पक्ष में शुभ काम नहीं होने की धार्मिक मान्यता के चलते प्रत्याशियों की सूची रोक दी है। कांग्रेस ने अब तक एक भी सूची जारी नहीं की है। मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने संकेत दिए हैं कि पितृ पक्ष के बाद सूची जारी होगी।

भाजपा ने भी अभी तक दूसरी सूची नहीं जारी की। प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में से अब तक 21 विधानसभा में भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस बेहद सक्रिय हैं। भाजपा जहां मध्यप्रदेश की दो, छत्तीसगढ़ की एक उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक इन तीनों ही राज्यों के प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads