छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 10वीं में इशिका और 12 वीं में अखिल ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नया रायपुर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए। छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परीक्षा 2025 में कुल 323,094 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 145,141 लड़के और 177,953 लड़कियां थीं। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण छात्र 245,913 रहे, जिससे परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.70% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.39% रहा।
कक्षा 12वीं पास का पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.07% है।
दसवीं में दूसरे स्थान पर लिवांश देवांगन
हाईस्कूल में ईशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने 99.17% अंक हासिल किए हैं। दसवीं में दूसरे स्थान पर लिवांश देवांगन 99 फीसदी है। लिवांश देवांगन बलौदाबाजार से हैं। वहीं रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83 के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
12वीं टॉपर
अखिल सेन 98.20 (कांकेर)
श्रुति मंगथानी 97.40 (महेंद्रगढ़)
वैशाली साहू 97.20 (बेमेतरा)
हिमेश कुमार यादव 97 (बलौदा बाजार)
हिमेश कुमार यादव 97% (बलोदा बाजार)
लुभी साहू 97% (बलोदा बाजार)
निशा इक्का 96% (जशपुर)
पल्लवी वर्मा 96.60 (रायपुर)
कृतिका यादव 96.60 (रायगढ़)
धनेश्वरी यादव 96.40 प्रतिशत (रायपुर)
रुचिका साहू 96.40% (रायपुर)
10वीं टॉपर
1- इशिका बाला, नमन कुमार खूंटिया- 99.17%
2- लिव्यांश देवंगन- 99%
3- रिया केवट, तिपेश प्रसाद यादव, हेमलता पटेल - 98.83%
4- अविनाश कुमार साहू,प्रवीण प्रजापति, जयेंद्र जायसवाल, जीवन समदर- 98.67%
5- कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज- 98.50%
6-कंचन बाला, प्रिंसी चंद्रकार, सौरभ, वैष्णवी देवंगन,आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, साई संजना,देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी- 98.33%
7- भावना साहू, रिया देवंगन, सिया साहू, सिरमन कश्यप, पूर्णिमा, आयुष कुमारी, अनुष्का सिंह- 98.17%
8- योगांत देशमुख, भावना सोनकार, साक्षी अग्रवाल, केतन साहू, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना- 98%
9- ध्रुव साहू, समीर साहू, नूतन वर्मा, बिट्टू कुशवाहा, मौली चंद्रकार, महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शनी परिदा, उत्कर्ष केशवानी, अदिति देवंगन, उपेंद्र साहू, डिंपल, आस्था केशवानी, गगन सिंह, रौनित चौहान, राम शीला, करनी टोप्पो, रितु, भूमिका रजवाड़े- 97.84%
10- भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा,राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, आदित्या प्रताप सिंह, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह- 97.67
सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी। सीएम साय ने कहा, '10वीं और 12वीं के बेटा बेटियों को जिन्होंने सफलता हासिल की है। उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना देता हूं। सर्वप्रथम समस्त सफल विद्यार्थियों और प्राणी सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत ही प्रसन्नता है कि आप अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रथम पायदान में सफल हुए हैं।'