देश-दुनिया
दुनिया में और भी पुरुष बन चुके हैं 'मां'... केरल का मामला भारत का पहला है!
Wednesday, February 8, 2023
Edit
केरल के कोझिकोड के एक ट्रांस पुरुष की प्रेग्नेंसी अब हर-जगह सुर्खियां बटोर रही है. गर्भवती पुरुष मार्च में बच्चे को जन्म देने जा रहा है. हां ये भारत का पहला मामला है, जब कोई ट्रांसजेंडर कपल एक बच्चे को जन्म देगा, लेकिन दुनिया में इससे पहले ऐसे केस सामने आ चुके हैं. ये सच है कि एक ट्रांसजेंडर पुरुष और ट्रांसमैस्क्यूलिन गर्भवती हो सकते हैं, लेकिन इनके समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली एक मुद्दा है. आइए जानते हैं कि एक ट्रांसजेंडर अपने बच्चे को जन्म देने के दौरान क्या सहता है...
केरल के कोझिकोड के सहद और जिया पावल एक ट्रांसजेंडर कपल हैं. और अब वे एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं. दंपति अब मार्च में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. जिया ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. कथित तौर पर भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच यह एक पहला मामला है.
तस्वीर में केडेन कोलमैन एक ट्रांसमैन हैं. अमेरिका के रहने वाले केडेन की दो बेटियां हैं. पहली बेटी 2013 में जन्मी और दूसरी 2020 में पैदा हुई. गर्भवती होने के लिए केडेन ने भी उन तकनीकों का इस्तेमाल किया, जिससे कोई भी ट्रांस पुरुष गर्भवती हो सकता है. इन तकनीकों में सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी, अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (आईयूआई) या इन विट्रो निषेचन (आईवीएफ) शामिल हैं. केडेन की दो बेटियां हैं.
Previous article
Next article
