बॉलीवुड को भाया छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की फ़िल्म नीति में बदलाव का असर - CGKIRAN

बॉलीवुड को भाया छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की फ़िल्म नीति में बदलाव का असर

 


फिल्मों की शूटिंग खासकर वेब सीरीज शूट (Web Series Shooting) करने के लिए छत्तीसगढ़ को काफी पसंद किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में हाल ही में तीन वेब सीरीज को शूट किया गया है.

 छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और भूपेश सरकार की नई फिल्म पॉलिसी अब बॉलीवुड  को अपनी ओर आकर्षित करने लगी है. फिल्मों की शूटिंग खासकर वेब सीरीज शूट  करने के लिए छत्तीसगढ़ को काफी पसंद किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में हाल ही में तीन वेब सीरीज को शूट किया गया है. इसके अलावा जिहानाबाद की करीब 80 प्रतिशत शूटिंग भी छत्तीसगढ़ में हुई थी. वहीं अक्षय कुमार भी रायगढ़ में शूट कर चुके हैं. अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक और बड़े बैनर की वेब सीरिज शूट होने जा रही है.

ये वेब सीरिज आपातकाल पर बेस्ड होगी. इस वेब सीरिज में आपातकाल के वक्त घटी घटनाओं को छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा. इस वेब सीरीज का बड़ा पार्ट छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा. उसे मशहूर फिल्मकार सुधीर मिश्रा शूट करेंगे. 

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ अब बॉलीवुड की पहली पंसद बनता जा रहा है. अब एक बार फिर यहां एक बड़े बैनर की वेब सीरीज की शूटिंग होने वाली है.इसे प्रसिद्ध फिल्मकार सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) शूट करेंगे. छत्तीसगढ़ के प्रति बॉलीवुड के बढ़ रहे आकर्षण का कारण भूपेश बघेल की फिल्म पॉलिसी को बताया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में कई बेहद आकर्षक शूटिंग लोकेशन हैं

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में कई बेहद आकर्षक शूटिंग लोकेशन हैं. ये डेस्टिनेशन अब तक बॉलीवुड की नजर में नहीं आ पाए थे. लेकिन अब एक के बाद एक हो रही शूटिंग से बॉलीवुड का झुकाव इस तरफ हो रहा है. वहीं इसके पीछे भूपेश बघेल सरकार की फिल्म पॉलिसी को भी सराहा जा रहा है जिसके कारण फिल्मों के डायरेक्टर इस ओर आकर्षित हो रहे हैं. बहरहाल छत्तीसगढ़ बॉलीवुड की नजरों में लगातार चढ़ता जा रहा है. यही वजह है यहां अब लगातार शूटिंग का दौर चल रहा है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads