छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का बयान, मैंने चुनाव लड़ने से नहीं किया इनकार
Wednesday, February 15, 2023
Edit
कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री के बयान ने सियासी भूचाल ला दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं है। उनके इस बयान के बाद कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सिंहदेव ने अपने बयान पर यूटर्न ले लिया। बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कुछ दिन पहले चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा था कि उनका मन अब भी ऐसा है जैसे चुनाव में लड़ना नहीं चाहते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव दो दिवसीय जगदलपुर दौरे पर है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे बस्तर पहुंचे हैं और साढ़े तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने कई मुद्दों पर चर्चा की और कई बड़े बयान भी दिए। मंत्री सिंहदेव ने चुनाव न लड़ने वाले बयान को लेकर कहा कि मैंने चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया।
Previous article
Next article
