अब 25 दिन में ही बुक होगा अगला गैस सिलेंडर, 45 दिन वाला इंतजार खत्म,उपभोक्ताओं को बड़ी राहत - CGKIRAN

अब 25 दिन में ही बुक होगा अगला गैस सिलेंडर, 45 दिन वाला इंतजार खत्म,उपभोक्ताओं को बड़ी राहत


केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के 45 दिन की बुकिंग वाले नियम को बदल दिया है. अब आम लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में दोबारा कर पाएंगे. ऐसा शहरी और ग्रामीण दोनों की क्षेत्र के लोगों के लिए किया गया है. गैस सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच की अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है। इससे जांजगीर-चांपा जिले के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से 45 दिन की बाध्यता उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। खासकर ऐसे परिवार, जिनका गैस कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज है, लेकिन वे वर्तमान में शहरों में रह रहे हैं, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने या गैस की खपत ज्यादा होने पर एक सिलेंडर खत्म होने के बाद भी अगली बुकिंग के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। 45 दिन की समय-सीमा के कारण कई बार घर में सिलेंडर खत्म होने के बाद भी उपभोक्ता तत्काल दूसरा सिलेंडर नहीं मंगा पा रहे थे। ऐसे में उन्हें वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ता था।

ग्रामीण पते पर कनेक्शन और शहर में निवास करने वाले उपभोक्ताओं की समस्या इस व्यवस्था में और बढ़ जाती थी। अब 25 दिन में दोबारा सिलेंडर बुक करने की अनुमति मिलने से उपभोक्ताओं को इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। ग्रामीण धुरकोट गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि आदेश आ चुका है। अब 25 दिन में गैस बुकिंग कराई जा सकती है। बुकिंग के बाद तत्काल गैस सिलेंडर मिल जाएगा। फिलहाल पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर पहुंच रहे हैं और कहीं कोई समस्या नहीं है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads