ASQ सर्वे में रायपुर माना एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, देश में मिली दूसरी रैंक, इंदौर-वाराणसी पीछे - CGKIRAN

ASQ सर्वे में रायपुर माना एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, देश में मिली दूसरी रैंक, इंदौर-वाराणसी पीछे


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. रायपुर एयरपोर्ट ने देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है. जबकि देश के कई बड़े एयरपोर्ट इस रैंकिंग में पीछे रह गए हैं.

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे की अप्रैल से जून 2026 तिमाही रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने वाले एयरपोर्ट में रायपुर को दूसरा नंबर मिला है. इस उपलब्धि के साथ रायपुर से आगे केवल पुणे एयरपोर्ट रहा है.

रायपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वित्तीय साल 2025-26 में यहां से 27, 63, 498 से अधिक यात्रियों ने सफर किया. यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है और दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है. औसतन हर महीने करीब ढाई लाख यात्री इस एयरपोर्ट का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एक साल में यहां से लगभग 21,900 से अधिक उड़ानों का संचालन किया गया. प्रतिदिन लगभग 48 हजार यात्रियों की आवाजाही दर्ज की जाती है.

एएसक्यू सर्वे दुनिया भर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर तैयार किया जाता है. इसमें सफाई, सुरक्षा, चेक-इन प्रक्रिया, स्टाफ का व्यवहार, सुविधाएं, प्रतीक्षा समय और समग्र यात्री अनुभव जैसे कई मानकों पर एयरपोर्ट का मूल्यांकन किया जाता है. इसी आधार पर रायपुर एयरपोर्ट को 4.93 अंकों की रेटिंग मिली है. यह पिछले वर्ष की 4.88 रेटिंग से बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है.

यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि जल्द ही रायपुर से जयपुर, पटना और रांची के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की संभावना है. एयरलाइंस कंपनियों ने इन नए रूटों के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके अलावा दिल्ली और मुंबई के लिए भी अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. वर्तमान में इन दोनों महानगरों के लिए उपलब्ध उड़ानों में सीटों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए नई उड़ानों का संचालन यात्रियों को बड़ी राहत देगा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads