आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाते कदम; बलौदा बाजार में समूह की महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण - CGKIRAN

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाते कदम; बलौदा बाजार में समूह की महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण


 जिला प्रशासन द्वारा गृहणी महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा जनपद पंचायत बलौदा बाजार के तहत ग्राम लाहोद में महिलाओं को पैरा से आर्ट बनाने की कला का प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं उन्हें राखी और बैज बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका सार्थक परिणाम सामने आ रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर लगभग 150 महिलाएं अब पैरा आर्ट के साथ आने वाले रक्षाबंधन त्योहार और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बड़ी मात्रा में धान के साथ चांवल के दाने से राखी के साथ बैज बना रही है। वहीं प्रशासन द्वारा महिलाओं की ओर से बनाए गए राखी और बैज को बिक्री करने का भी इंतजाम किया जा रहा है।

राखी, बैज और पैरा आर्ट बना रही महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद वह अपने घर के काम को पूरा करने के बाद राखी बैज और पैरा आर्ट बना रही है जिसे वह आने वाले त्योहार में बिक्री करेंगी।

शासन द्वारा हम घरेलू महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छी व्यवस्था है कि हम घर पर रहकर घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। उन्होंने शासन का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना लाई है और जिस पैरा को हम लोग फेंक देते थे वह अब हमारे आय का जरिया साबित हो रहा है।

जनपद पंचायत बलौदा बाजार के सीईओ एफ सी पटेल ने बताया कि शासन द्वारा लाहोद में दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 150 महिलाओं ने पैरा से आर्ट बनाने की कला के साथ ही धान और चांवल से राखी बनाना सीखा है। निश्चित ही इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी और आत्मनिर्भर बनेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads