हुनर को मिलेगी नई उड़ान ; बस्तर आईटीआई में मेगा प्लेसमेंट कैंप - CGKIRAN

हुनर को मिलेगी नई उड़ान ; बस्तर आईटीआई में मेगा प्लेसमेंट कैंप

 


बस्तर जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा द्वार खुलने जा रहा है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में सोमवार 11 मई को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक आईटीआई परिसर में निरंतर चलेगा, जहाँ युवाओं को सीधे औद्योगिक संस्थानों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

इस विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए शासकीय आईटीआई बस्तर के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. एके मांडले ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत कराना और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में अनुभव व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह आयोजन विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जो तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं व 12वीं की अंकसूची, आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अद्यतन बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी छायाप्रति भी लेकर समय पर आईटीआई परिसर पहुंचें ताकि चयन प्रक्रिया में सहूलियत हो सके। प्राचार्य डॉ. मांडले ने समस्त पात्र युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे बस्तर के हुनरमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त मंच मिल सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads