छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जुडी लाभार्थियों को E-KYC करवाना अनिवार्य - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जुडी लाभार्थियों को E-KYC करवाना अनिवार्य

 


महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। यदि आप इस योजना की अगली किस्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के पाना चाहते हैं, तो आपको E-KYC करवाना अनिवार्य होगा। बिना अपडेट महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा जिले में यह प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उन्हें भविष्य में भुगतान मिलने में समस्या आ सकती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत भवनों में तथा शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा। ई-केवाईसी अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसके पूरा होने पर ही लाभार्थियों को आगामी किश्तों का भुगतान नियमित रूप से मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए महतारी वंदन योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में लिखा नाम पूरी तरह मेल होना चाहिए। कई बार वर्तनी की छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण सत्यापन प्रक्रिया बाधित हो जाती है। इसलिए सभी हितग्राहियों को पहले अपने निकटतम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर योजना में दर्ज नाम का आधार कार्ड से मिलान करने को कहा है। यदि नाम में किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो लाभार्थियों को शीघ्र ही महिला एवं बाल विकास विभाग में नाम संशोधन के लिए आवेदन जमा करना होगा, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके और ई-केवाईसी में कोई समस्या न आए।

ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख

ई-केवाईसी 03 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगा। हितग्राही निर्धारित समय के भीतर सत्यापन अवश्य कराएं। जिले में लगभग 1 लाख 65 हजार हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जाएगा। जिनमें वीएलई, सीएससी ऑपरेटरों और महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों को ई-केवाईसी संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत ऑपरेटर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ई-केवाईसी कार्य को तेज गति से पूरा कर सकेंगे

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads