आज से भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, लोगों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल - CGKIRAN

आज से भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, लोगों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल


भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना होने जा रही है। पूरी तरह डिजिटल प्रॉसेस से होने वाली जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। जनणगना 2027 का पहला चरण बुधवार, 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह जनगणना कई पहलुओं से पिछली सभी जनगणनाओं से विशेष है। इस बार भारत के सभी निवासी खुद से ही अपनी गणना करेंगे जिसे स्व-गणना या सेल्फ एन्युमरेशन कहा गया है। इसी प्रक्रिया से चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना की शुरुआत हो जाएगी।

दो फेज में पूरी होगी जनगणना

रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 'हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस' (HLO) का होगा, जो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 'पॉपुलेशन एन्युमरेशन' यानी जनसंख्या की गणना का होगा, जो फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।

इस बार की जनगणना में एक नई सुविधा जोड़ी गई है, जिसे स्व-गणना कहा जाता है. इसका मतलब है कि अब लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं. इसके लिए परिवार का मुखिया या कोई भी सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इसके बाद वह अपने घर का स्थान मैप पर चुनकर आसानी से जानकारी जमा कर सकता है. यह सुविधा 16 भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें.

स्व-गणना करने पर एक 16 अंकों की आईडी बनाई जाएगी. जब सरकारी गणनाकर्ता घर पर सत्यापन के लिए आएंगे, तो यह आईडी उन्हें दिखाना जरूरी होगा. जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग किसी भी कानूनी या सरकारी लाभ के लिए नहीं किया जाएगा.

यह प्रक्रिया अलग-अलग राज्यों में अलग समय पर शुरू होगी. कुछ राज्यों में अप्रैल से शुरुआत हो रही है, जबकि बाकी राज्यों में यह मई या जून के बाद शुरू होगी. ध्यान रखें जनगणना सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश की योजना और विकास के लिए बहुत जरूरी कदम है. इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि लोगों को किन सुविधाओं की जरूरत है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है. ऐसे में सही जानकारी देना बहुत जरूरी है

जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

मकान से जुड़े सवाल

1. भवन नंबर

2. जनगणना मकान नंबर

3. फर्श किस चीज का बना है

4. दीवार किस चीज की बनी है

5. छत किस चीज की बनी है

6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)

7. मकान की हालत कैसी है

परिवार से जुड़े सवाल

8. घर का नंबर (परिवार के लिए)

9. कुल कितने लोग रहते हैं

10. परिवार के मुखिया का नाम

11. मुखिया का लिंग (पुरुष / महिला / थर्ड जेंडर)

12. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)

13. मकान अपना है या किराए का

14. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या

15. कितने शादीशुदा जोड़े हैं

सुविधा से जुड़े सवाल

16. पीने का पानी कहां से आता है

17. पानी की सुविधा घर में है या बाहर

18. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन

19. शौचालय है या नहीं

20. शौचालय का प्रकार

21. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है

22. नहाने की जगह है या नहीं

23. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं

24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन

डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल

25. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं

26. टीवी है या नहीं

27. इंटरनेट सुविधा है या नहीं

28. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

29. मोबाइल/फोन है या नहीं

वाहन और अन्य जानकारी

30. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं

31. कार/जीप/वैन है या नहीं

32. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है

33. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

इन सवालों के माध्यम से सरकार देशभर के नागरिकों के जीवन स्तर, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करेगी, जिससे भविष्य में योजनाओं और नीतियों को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads